देहरादून। उत्तराखंड के लिए परिवहन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों से मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) सेवा के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उत्तराखंड सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर सहमति बन चुकी है और अब इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने हेतु जल्द सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सेवा को उत्तराखंड तक विस्तारित करने के लिए लगातार प्रयास किए। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में प्रस्ताव सौंपा था। मुख्यमंत्री के इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम स्वरूप अब मोदीपुरम से ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला तक नमो भारत ट्रेन सेवा के विस्तार पर सहमति बन गई है।
परियोजना को गति देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि एनसीआरटीसी ने भी अपना नोडल अधिकारी नामित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की सहमति के बाद अब लगभग 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित रेल कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
हरिद्वार और ऋषिकेश को मिलेगा हाई स्पीड रेल नेटवर्क
प्रस्तावित योजना के अनुसार नमो भारत ट्रेन का नया ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होकर मुजफ्फरनगर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह रेल कॉरिडोर रुड़की, हरिद्वार और हर की पैड़ी क्षेत्र से होते हुए ऋषिकेश के अंतिम छोर लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा। परियोजना का लगभग 72 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश तथा 78 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में होगा।
इस परियोजना के पूर्ण होने से उत्तराखंड आने वाले करोड़ों तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में दिल्ली से ऋषिकेश की यात्रा सड़क मार्ग से लगभग पांच से छह घंटे में पूरी होती है, जबकि 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली नमो भारत ट्रेन के संचालन के बाद यह सफर मात्र ढाई से तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री धामी का दृष्टिकोण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अत्याधुनिक परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और एनसीआरटीसी के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। बेहतर रेल एवं परिवहन अवसंरचना के माध्यम से राज्य में विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उत्तराखंड की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…