Uttarakhand Health News: कफ सिरप के बाद बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप की जांच शुरू। 9 सैंपल भेजे लैब – पर्वतजन

देहरादून,  अगस्त 2025।उत्तराखंड में कफ सिरप घोटाले के बाद अब बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है।खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने पूरे प्रदेश में पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
रविवार को एफडीए की टीमों ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करते हुए 9 पैरासिटामोल सिरप के सैंपल एकत्रित किए और उन्हें देहरादून स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।
चार साल से कम उम्र के बच्चों की दवा पर जांच के आदेश
एफडीए के अपर आयुक्त एवं राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव एवं एफडीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कुछ राज्यों में प्रतिबंधित कफ सिरप से जुड़ी गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद अब चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता जांचने का निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों से सैंपल एकत्र कर लैब में भेजें, ताकि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 जनता से अपील: डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को दवा न दें
राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि अभिभावक डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को कोई भी दवा न दें।उन्होंने बताया कि विभाग की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है और किसी भी संदिग्ध दवा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कफ सिरप के खिलाफ भी जारी है राज्यव्यापी कार्रवाई
अपर आयुक्त ने बताया कि कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है।ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में एफडीए टीम ने पांच मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर —

एक मेडिकल स्टोर को मौके पर नोटिस देकर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया,
गौरापड़ाव क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया,
एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया गया,
और दो अन्य स्टोर्स को नोटिस जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का सख्त संदेश
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घटिया या असुरक्षित दवाओं के निर्माण और बिक्री को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ एफडीए सख्त कार्रवाई करेगा।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

22 minutes ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

44 minutes ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

2 hours ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त

बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर…

3 hours ago