Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: केबल से टकराई थी चॉपर की ब्लेड, रिपोर्ट में सामने आई हादसे की वजह – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 8 मई 2025 को एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का बेल 407 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसके बाद अब विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) ने इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. चॉपर की ब्लेड केबल से टकराई थी. इस दुर्घटना में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई थी, और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था. हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना उत्तराकाशी में गंगनानी के पास हुई थी. ये हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम लेकर जा रहा था.विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि हेलीकॉप्टर का रोटर ब्लेड ओवरहेड केबल से टकरा गया था, जिसके बाद हेलिकॉप्टर पहाड़ी से नीचे गिर गया. 250 फीट गहरी खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गया. इस हादसे के मूल कारण का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई पर काम किया जा रहा है.दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर नष्ट हुआ थाएएआईबी ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने 8 मई को सुबह 8.11 बजे खरसाली हेलीपैड से उड़ान भरी थी. हादसा 8:35 बजे उत्तरकाशी के गंगनानी में हुआ. दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर नष्ट तो हो गया, लेकिन उसमें आग नहीं लगी. अपनी निर्धारित ऊंचाई से हेलीकॉप्टर 20 मिनट तक उड़ने के बाद नीचे उतरने लगा.ओवरहेड फाइबर केबल से टकराया था विमानउत्तरकाशी में गंगनानी के पास उत्तरकाशी-गंगोत्री रोड पर पायलट ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास किया. उस दौरान हेलीकॉप्टर का मेन रोटर ब्लेड सड़क के साथ-साथ चलने वाली ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क किनारे लगे कुछ धातु के बैरिकेड को नुकसान पहुंचा. रोल्स रॉयस इंजन से चलने वाले इस हेलीकॉप्टर को 2008 में बनाया गया था.अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच प्रक्रिया के लिए अपने मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ देहरादून। उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है।…

3 minutes ago

अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू

मिठाई की ट्रे और काउंटर पर तारीख प्रदर्शित करना अनिवार्य, FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय…

23 minutes ago

भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में हलचल –

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने से राजनीतिक हलकों…

2 hours ago

10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में…

2 hours ago

लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध के मंचन ने मोहा मन, कामगारों के सम्मान में मना रामलीला महोत्सव –

 देहरादून, । रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के अष्टम…

2 hours ago

Dr. Dhal Singh Bisen Takes Oath as New Governor of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

Dr. Dhal Singh Bisen has taken oath as the new Governor of Uttarakhand at a…

3 hours ago