Categories: hindiUttarakhand

‘मोहम्मद दीपक’ के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जारी किया Gag ऑर्डर, जानें ये क्या होता है – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के कोटद्वार में हिंदू संगठनों के कुछ लोगों के सामने खड़े होकर खुद का नाम मोहम्मद दीपक बताने वाले युवक को हाईकोर्ट से झटका लगा है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जिम ओनर ‘मोहम्मद दीपक’ के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया है और उनके खिलाफ गैग ऑर्डर (Gag Order) जारी कर दिया. एफआईआर रद्द करने से इनकार तो लोगों को समझ आ जाता है, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर ये गैग ऑर्डर क्या होता है. आइए जानते हैं कि कोर्ट इसे कब जारी करते हैं और इसके बाद क्या नहीं किया जा सकता है.
क्या होता है गैग ऑर्डर?गैग ऑर्डर एक कानूनी प्रतिबंध है, जिसे कई आरोपियों के खिलाफ लगाया जाता है. इसका सीधा मतलब है कि जिस शख्स का कोर्ट में मामला लंबित है, वो अपने उस मामले को लेकर कोर्ट से बाहर कुछ भी सार्वजनिक तौर पर नहीं बोल सकता है. कोटद्वार के दीपक ने इस मामले को लेकर कई इंटरव्यू दिए हैं और यहां तक कि राहुल गांधी से भी मुलाकात की. हालांकि अब वो ऐसा कुछ भी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गैग ऑर्डर जारी कर दिया है. गैग शब्द का मतलब मुंह बंद करना होता है.
क्यों जारी होता है गैग ऑर्डर?हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट कई संवेदनशील मामलों में गैग ऑर्डर जारी करते हैं. इससे मीडिया का प्रभाव और भ्रामक या सनसनीखेज जानकारी पर रोक लगाने की कोशिश होती है. कई मामलों में आरोपियों को जमानत देने पर भी इसकी शर्त जोड़ी जाती है. गैग का उल्लंघन करने का मतलब अदालत की अवमानना हो सकता है.
क्या है ‘मोहम्मद दीपक’ वाला मामला?दरअसल कुछ हफ्ते पहले उत्तराखंड के कोटद्वार में हिंदू संगठन के कुछ लोग एक मुस्लिम दुकानदार को धमका रहे थे, उनका कहना था कि उसकी दुकान का नाम बाबा नहीं हो सकता है. इसी बीच कोटद्वार में जिम चलाने वाले दीपक वहां पहुंच गए और मुस्लिम बुजुर्ग के समर्थन में खड़े हो गए. जब बुजुर्ग को धमका रहे लोगों ने दीपक से उनका नाम पूछा तो उन्होंने जानबूझकर अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया. इसके बाद ये मामला काफी बढ़ गया और कोटद्वार में कई दिनों तक तनाव रहा. राहुल गांधी जैसे कई विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर पोस्ट किए और दीपक की तारीफ की.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

1 hour ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

2 hours ago

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, मची अफरा-तफरी – myuttarakhandnews.com

पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…

3 hours ago

Dhami slams Akhilesh Yadav for allegedly calling people of Uttarakhand infiltrators

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…

3 hours ago

DIS, Riverside Campus, wins accolades at National Level

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…

3 hours ago

Munna Singh Chauhan questions Arya, Pritam Singh’s stand over Gairsain session

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…

3 hours ago