Uttarakhand Highcourt News: मोहम्मद दीपक मामले में किसी भी पक्ष को राहत नहीं। सुनवाई जारी – पर्वतजन

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने कोटद्वार में एक मामूली विवाद के बाद बड़े हंगामे संबंधी मामले मेंसुनवाई करते हुए किसी को राहत नहीं दी है।
न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने अगली सुनवाई कल 20 मार्च को जारी रखी है।मामले में लम्बी सुनवाई के दौरान दीपक की तरफ से कहा गया कि उनकी ओर से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

बकायदा अपनी तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि वो घटना में शामिल लोगों के नाम बता रहे हैं। वे भीड़ को शांत करने के लिए गए थे, उल्टा पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
इसका विधोध करते हुए सरकार की तरफ से कहा गया कि घटना के वक्त ये वहाँ मौजूद थे और इन्होंने भीड़ के साथ धक्का मुक्की की। इसके बाद पुलिस ने इनके व 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच चल रही है।
अभी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस ने पांच मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। दोनों पक्षो को सुनने के बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई कल भी जारी रखी है।मामले के अनुसार, एक वायरल वीडियो में दीपक कुमार ने अपना नाम बदलने की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुकान 30 साल से अधिक पुरानी है। जब भीड़ ने उनकी पहचान पूछी, तो उन्होंने खुद को मोहम्मद दीपक बताया।
यही वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद दीपक कुमार को लोगों का समर्थन मिलने लगा और उनके मुताबिक उन्हें 100 से 500 रुपये तक के छोटे-छोटे चंदे मिलने लगे।
इस घटना के बाद 28 जनवरी को दीपक कुमार और उनके सहयोगी के खिलाफ दुर्व्यवहार, मोबाइल फोन छीनने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ।
दीपक कुमार ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर मुकदमा निरस्त करने, परिवार की सुरक्षा और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की मांग की। फिलहाल न्यायालय ने उन्हें कोई राहत नहीं देते हुए सुनवाई कल भी जारी रखी है।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार,…

2 minutes ago

देवभूमि में पुष्कर सिंह धामी संग थिरकी ‘हनुमान अंश’ की टीम, किया पहाड़ी डांस, CM ने बजाया ढोल – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इसे थियेटर्स…

5 minutes ago

सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून:  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में सेवा…

9 minutes ago

जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मौके पर निरीक्षण और विभागीय समन्वय से प्रकरणों के समाधान पर जोर पौड़ी- अपर जिलाधिकारी…

30 minutes ago

हरियाणा के युवाओं ने CM धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण…

45 minutes ago