Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: होली की खुशियां मातम में बदली, कार कूड़ेदान से टकराई; तीन की मौत, चार घायल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली की सुबह मातम में बदल गई। नैनीताल के हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बेकाबू कार ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो राहगीर भी शामिल है।जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे हल्द्वानी के पास देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार संख्या DL 4CAH 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच कार कूड़ेदान से टकरा गई, हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।कार सवार लोगों के नाम-तरुण कुमार (18) निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)अमित कुमार (24) निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)आशीष कुमार (25) निवासी दिल्ली (घायल)स्वयंम कुमार (22) निवासी दिल्ली (मृतक)सड़क पर पैदल घूम रहे लोगजगजीवन (68) निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी (मृतक)पूरन चंद्र (60) निवासी आवास विकास हल्द्वानी (मृतक)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

31 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

51 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago