Oplus_0
उत्तराखंड में सरकारी खजाने की किस प्रकार बंदरबांट की जाती है ये किसीसे छुपा नहीं है ।सरकारी खजाने का एक बड़ा बजट विज्ञापनो पर भी जाता है ।वो विज्ञापन जो पत्रकारों और मीडिया हाऊस की आमदनी का साधन माना जाता है ।सभी मेहनतकश पत्रकार कई कोशिश करते है कि उनको सूचना विभाग से कोई विज्ञापन मिल जाये तो उनके बेसिक खर्च निकल जाये ।लेकिन वक्त के साथ इन विज्ञापनो पर भी सत्ता की चाटुकारिता करने वाले लोगों का कब्जा हो गया या फिर अंदरखाने ही अपने नाते रिश्तेदार और चेहतों को ये विज्ञापन बांटे जाने लगे ।ताजा मामला 71लाख के भुगतान का है ये भुगतान सूचना विभाग द्वारा ऐशी मैग्जिन को दिया गया है जिसका उत्तराखंड में शायद किसीने नाम सुना भी हो।पत्रकार जगत में इस बिल को ले कर काफी विरोध देखने को मिल रहा है । लोगों का कहना है कि कई एशे पोर्टल और अखबार है जिनका खबरों से कोई लेना देना नहीं उनको करोड़ों का विज्ञापन सूचना विभाग द्वारा दिया जा रहा है।जबकि उत्तराखंड में कई रिपोर्टर है जो गांव गांव जाकर खबर दिखाते हैं आपदा के समय लोगों के बीच रहते हैं।उनको सूचना विभाग द्वारा कभी एक विज्ञापन नहीं दिया जाता ।कुछ लोगों का कहना है कि जिन्होंने उत्तराखंड में कई जनसरोकार के मामले उठाए, कई भ्रष्टचार संबंधी मुद्दे खोले, वो सब आपके विज्ञापन श्रेणी से हमेशा बाहर रहते हैं यहां तक कि सूचना विभाग उन्हें पत्रकार ही नहीं मानता उल्टा जनहित मुद्दों पर वक्ताओं की बात रखने पर उनपर मुकदमें लगा दिये जाते है ।कई पत्रकारों का कहना है कि क्योंकि उनके अंदर उत्तराखंड का दर्द है ,वो यहां के मूलनिवासी हैं वो सरकार की खराब नीतियों को जनता के समक्ष रखते हैं । पर उत्तराखंड में सारा सरकारी विज्ञापन का पैसा बाहर के अखबार,मैग्जिन और पोर्टल को जा रहा है।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…

44 minutes ago

सोमेश्वर में रेखा आर्या की धन्यवाद रैली में उमड़ा जनसैलाब, जनता के समर्थन पर हुईं भावुक –

सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…

2 hours ago

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

2 hours ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

3 hours ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

3 hours ago