Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड : आज से हो रहा है 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ – Uttarakhand

Uttarakhand: 38th National Games are starting from today, PM Modi will inaugurate itइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार यानी 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों का मुख्य उद्घाटन समारोह मंगलवार शाम छह बजे से आठ बजे के बीच आयोजित किया जाएगा.पीएम मोदी दोपहर को पहुंचेंगे देहरादूनइस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेलों का विधिवत आगाज करेंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले दोपहर 3:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 3:45 बजे वह राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री स्टेडियम के पास बने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य के खेल अधिकारियो के साथ बैठक भी करेंगे.लाइटिंग और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा खेलों का शुभारंभइस दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लाइटनिंग और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रीय खेलों का होगा शुभारंभ.28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगें राष्ट्रीय खेलउत्तराखंड में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे. राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए सरकार ने भव्य तैयारी की है. उद्घाटन समारोह का ब्लॉक और जिलास्तर पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

7 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

12 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

13 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

33 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

54 minutes ago