उत्तराखंड : देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है ।उत्तराखंड में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री शासकीय आवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वाधीनता संग्राम रूपी महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राष्ट्र नायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, और ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।उसके बाद मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया । और फिर परेड ग्राउण्ड, में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । परेड ग्राउंड में आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे साथ ही पुरुस्कार व सम्मान पत्र वितरण भी होगा ।
Post Views: 5
Post navigation
जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…
देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…
देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…
पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…
कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…