उत्तराखंड: शैक्षिक योग्यता के पेंच में फंसी पॉलिटेक्निक प्रवक्ता की भर्ती, 500 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति अटकी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ताओं की प्रस्तावित भर्ती फिलहाल शैक्षिक योग्यता को लेकर स्पष्टता न होने के कारण अटक गई है। राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शासन से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले सेवा नियमावली में समकक्ष (Equivalent) शैक्षिक अर्हता को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने को कहा है
आयोग ने शासन को भेजे पत्र में बताया है कि राजकीय पॉलिटेक्निकों में प्रवक्ता और लोक निर्माण विभाग में सहायक शोध अधिकारी के पदों पर भर्ती एक रिट याचिका के चलते फिलहाल स्थगित है। अब उच्च न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद ही चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, लेकिन उससे पहले सेवा नियमावली में मौजूद विसंगतियों को दूर करना जरूरी होगा।
‘समकक्ष अर्हता’ बनी विवाद की वजह
आयोग का कहना है कि वर्तमान सेवा नियमावली में “समकक्ष शैक्षिक अर्हता” का उल्लेख तो है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन डिग्रियों या योग्यताओं को समकक्ष माना जाएगा। इसी अस्पष्टता के कारण भर्ती प्रक्रियाएं बार-बार न्यायालय तक पहुंच रही हैं और चयन में अनावश्यक देरी हो रही है।
आयोग ने सुझाव दिया है कि सेवा नियमावली से “समकक्ष” शब्द हटाकर स्पष्ट शैक्षिक योग्यता का उल्लेख किया जाए, ताकि भविष्य में कानूनी विवादों से बचा जा सके।
पहले भी प्रभावित हो चुकी हैं कई भर्तियां
राज्य लोक सेवा आयोग ने बताया कि वरिष्ठ विश्लेषक (औषधि परीक्षा), वन क्षेत्राधिकारी, राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, सफाई निरीक्षक और सहायक मानचित्रकार जैसी कई भर्तियां भी समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने के कारण कानूनी और तकनीकी अड़चनों का सामना कर चुकी हैं।
जल्द शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक देशराज ने बताया कि भर्ती से जुड़ी आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। विभाग अगले एक-दो दिनों में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज देगा, जिसके बाद सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन पर निर्णय लिया जाएगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल

एसईसीएल की गेवरा खदान में उत्पादन, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रबंधन का उत्तराखंड के…

49 minutes ago

Air Quality in Srinagar (Garhwal) Poor on 26 Days; Ozone Shows Alarming Spikes – my uttarakhand news

Srinagar (Garhwal), September 15: Contrary to the common perception that Himalayan valleys always have clean and…

59 minutes ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’

जनभागीदारी और सफाई मित्रों के सम्मान पर रहेगा विशेष जोर, 1 अक्टूबर को होगा महा…

1 hour ago

मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल

मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल…

2 hours ago

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन…

2 hours ago

उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट

देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर आगामी…

2 hours ago