Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: रात को हुई मेहंदी की रस्म, सुबह दुल्हन के कमरे का दरवाजा खोलते ही उड़े घरवालों के होश – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: कोतवाली पाैड़ी क्षेत्र के एक गांव में डोली उठने से पहले ही दुल्हन लापता हो गई है। शादी समारोह जीजा के गांव में हो रहा था। लेकिन मेंहदी होने के बाद दुल्हन मंगलवार तड़के सुबह घर से लापता हो गई। पुलिस जीजा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर दुल्हन की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है।कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक ग्रामीण ने एक तहरीर दी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया कि उसकी साली की शादी समारोह मेरे घर में आयोजित हो रहा था। बीते सोमवार रात साली की मेंहदी हुई। सभी परिजन गांव में पहुंच चुके हैं। मंगलवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि दुल्हन अपने कमरें में नहीं है। आसपास खोजा, तो वह कहीं नहीं मिली। फोन भी स्वीच ऑफ आया।उन्होंने बताया कि मंगलवार को न्यूतेर के बाद बुधवार को बारात रुद्रप्रयाग से आनी थी। एसएसआई पौड़ी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुल्हन के लापता होने पर जीजा की शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस टीम गठित कर एसआई लक्ष्मी जोशी को जांच सौंप आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि दुल्हन मूल रुप से कोट ब्लाक की रहने वाली हैं। जिसकी शादी रुद्रप्रयाग जिले के युवा से तय हुई थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

19 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

40 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago