Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की ओर से बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के बारिश पर अलर्ट के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लोगों से नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।तटीय इलाकों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। दूसरी ओर, पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हे। देहरादून और नैनीताल में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, हरिद्वार और यूएसनगर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र दौर हो सकते हैं। उधर, देहरादून का तापमान 31.5, पंतनगर में 34.8, मुक्तेश्वर में 21.5, नई टिहरी में 25.9 डिग्री तापमान रहा।
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…
भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…
ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…
SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…