Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड : बहन की शादी के गहने और कैश लेकर भागा नाबालिग भाई, पकड़े जाने पर पुलिस से बोला? – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के से लगभग 7 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने बरामद किए. उसके पास से ज्वेलरी और नकदी मिलने पर एक बार के लिए पुलिस भी दंग रह गई. उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई. परिजनों के बारे में पता लगाया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह घर से सारा कैश और गहने लेकर भागा है. परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं. पुलिस ने बरामद नकदी और आभूषण के साथ नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया है.हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था. इसी दौरान एक नाबालिग लड़का सुल्तानपुर की ओर साइकिल पर जाता हुआ दिखा. पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर भाग आया है. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 7,15,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण मिले, जिसे देखकर पुलिस चौंक गई. पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह अपने घर से पिता और चाचा द्वारा बहन की शादी के लिए रखे गए कैश और गहने लेकर भागा है. यह सुनते ही पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों से संपर्क किया. किशोर के परिजन कनखल से सीधे लक्सर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने बताया कि वह भी अपने बेटे की तलाश में थे. लड़के के घर से गायब होने के बाद परिवार परेशान था और उसकी खोजबीन में लगा हुआ था.कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपी ज्वेलरी और कैशपरिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने नाबालिग को समझा-बुझाकर उनके साथ भेज दिया. किशोर के पास से बरामद हुआ कैश और आभूषण भी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिए. वहीं पुलिस ने भी चेकिंग अभियान को और भी सतर्कता से जारी रखने का निर्णय लिया, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके. कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने इस बारे में कहा कि नाबालिग लड़का परिजनों से नाराज होकर अपने घर से कैश और गहने लेकर निकला था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. कैश और आभूषण के साथ लड़के को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago