उत्तराखंड की राजनीति में शनिवार, 28 मार्च को देखने को मिला। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के 6 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
इन नेताओं में पूर्व विधायक, पूर्व मेयर और ब्लॉक प्रमुख जैसे प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
किन नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
गढ़वाल मंडल से घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
वहीं कुमाऊं मंडल से भीमताल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है।
इनमें से कई नेता पहले भाजपा या अन्य दलों से जुड़े रहे हैं।
दिल्ली में हुई हाई-प्रोफाइल ज्वाइनिंग
इन सभी नेताओं की ज्वाइनिंग दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हुई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
दिल्ली में ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित करना उत्तराखंड कांग्रेस की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
जिन नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की है, वे राज्य की 6 अहम विधानसभा सीटों से जुड़े हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है।
बीजेपी के लिए बढ़ सकती है चुनौती
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नेताओं के साथ उनके समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, जिससे इन क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
हालांकि, भाजपा को पलटवार के लिए जाना जाता है और आने वाले समय में वह भी बड़े राजनीतिक कदम उठा सकती है।
उत्तराखंड में 6 बड़े नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत माना जा रहा है।
आने वाले दिनों में इससे प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर और भी दिलचस्प हो सकती है।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…