Uttarakhand News: धाकड़ के बाद अब धुरंधर बने धामी। रक्षा मंत्री ने की जमकर सराहना  – Parvatjan

देहरादून।उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना की। उन्होंने धामी को “धाकड़” के बाद अब “धुरंधर धामी” कहकर संबोधित किया।

“धाकड़ नहीं, अब धुरंधर धामी”
रक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि,“चुनाव के समय मैंने कहा था कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी जीत हासिल करेगी और ऐसा ही हुआ। मैंने पहले कहा था ‘हमारे धामी धाकड़ हैं’, लेकिन अब उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने कई क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।
उत्तराखंड को बताया ‘देवभूमि’
रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यह आस्था, संस्कृति और तप की भूमि है।
उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उस समय पद पर थे, जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था।
वैश्विक संकट पर भी रखी बात
राजनाथ सिंह ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया इस समय संकट के दौर से गुजर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि युद्ध का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति से संभव है।
 ऊर्जा और खाद संकट से बचा भारत
रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत को ऊर्जा और उर्वरक संकट से बचाने में प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आज भारत की बात पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।
उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर रक्षा मंत्री के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।
धामी सरकार की उपलब्धियों को लेकर बीजेपी जहां आत्मविश्वास में नजर आ रही है, वहीं आने वाले समय में यह बयान राजनीतिक चर्चा का बड़ा विषय बन सकता है।

Sapna Rani

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

46 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago