Uttarakhand News: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति। देखिए नियुक्त शिक्षकों की सूची  – पर्वतजन

देहरादून/श्रीनगर। जयप्रकाश नौगाई 
राज्य सरकार ने श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कॉलेज में संविदा के आधार पर 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, रेडियोथैरेपिस्ट, रेडियोडायग्नोसिस, ईएनटी, रेस्पिरेट्री मेडिसिन, गायनी, नेत्र और इमरजेंसी मेडिसिन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन नियुक्तियों से मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल श्रीनगर दोनों को नई मजबूती मिलेगी।

 चिकित्सा शिक्षा में आएगा बड़ा सुधार
इन नई नियुक्तियों से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में न केवल शैक्षणिक और प्रशिक्षण गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि एमबीबीएस छात्रों को अब विशेषज्ञ मार्गदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर अवसर भी मिलेगा।
इसके साथ ही बेस चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन जैसी विशेषज्ञ सेवाएं यहीं मिल सकेंगी, जिससे मरीजों को देहरादून या दिल्ली रेफर करने की आवश्यकता कम होगी।
 राज्य सरकार की पहल
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी तैनात की जाए। इसी क्रम में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से गठित चयन समिति ने वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन कर सूची सरकार को भेजी थी, जिसे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी।
इन चिकित्सकों को संविदा के आधार पर तीन वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक पदस्थ किया जाएगा।
 नियुक्त चिकित्सकों की सूची
प्रोफेसर:

डॉ. कुलदीप सिंह लालर – कार्डियोलॉजी विभाग
डॉ. देवेंद्र कुमार – न्यूरोसर्जरी विभाग
डॉ. इंदिरा यादव – रेडियोथैरेपी विभाग

एसोसिएट प्रोफेसर:

डॉ. सौरभ सचर – रेडियोडायग्नोसिस
डॉ. विक्की बख्शी – रेस्पिरेट्री मेडिसिन
डॉ. शीबा राणा – ईएनटी विभाग

असिस्टेंट प्रोफेसर:

डॉ. निधि बहुगुणा – ऑब्स एंड गायनी
डॉ. सुफियान खान – नेत्र विभाग
डॉ. छत्रा पाल – इमरजेंसी मेडिसिन विभाग

 मंत्री ने कही बड़ी बात
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में इन नौ विशेषज्ञों की नियुक्ति से स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा।”
 मरीजों को मिलेगा लाभ
इन नियुक्तियों के साथ श्रीनगर बेस अस्पताल को लंबे समय के बाद कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन मिलने जा रहे हैं। इससे न केवल गंभीर मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं भी सशक्त होंगी।

Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

3 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

4 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago