मोरी (उत्तरकाशी), 9 अक्टूबर 2025/नीरज उत्तराखंडी
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगाड गांव की है, जहां ग्रामीण अपनी भेड़-बकरियों को चराने गया था। अचानक जंगल से आए भालू ने उस पर हमला कर दिया।
धारकोट कनासरा तोक में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गंगाड गांव निवासी सूरत सिंह (52 वर्ष) पुत्र ताली राम बुधवार को अपने मवेशियों को चराने धारकोट के कनासरा तोक इलाके में गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक जंगली भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
सूरत सिंह के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह भालू को वहां से भगाया।
गंभीर घायल सूरत सिंह को मोरी से देहरादून रेफर किया गया
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल सूरत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वन विभाग ने दी तुरंत राहत राशि, बढ़ाई गश्त
इस घटना की सूचना मिलते ही गोविंद वन्य जीव विहार की उपनिदेशक निधि सेमवाल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि
“राजकीय वाहन से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और तत्काल राहत के तौर पर ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।”
उन्होंने आगे कहा कि घटना स्थल पर वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
भालू के हमलों से बढ़ी ग्रामीणों की चिंता
हाल के महीनों में मोरी और आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में रात और सुबह के समय निगरानी बढ़ाई जाए और जरूरत पड़ने पर जाल या ट्रैंक्विलाइज़र टीम भेजी जाए।
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…