Uttarakhand News: डीएम सविन बंसल ने सुनी बुजुर्गों की पुकार। गुंडों पर गाज, बीमारों को राहत – पर्वतजन

देहरादून, 13 अक्टूबर 2025 —नीरज उत्तराखंडी देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसुनवाई का अनोखा उदाहरण देखने को मिला।
बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीणों की 151 से अधिक शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। भूमि विवाद, पेंशन, घरेलू हिंसा, अवैध कब्जा, आपदा राहत और आर्थिक सहायता से जुड़ी शिकायतों पर डीएम ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
किराया डिफॉल्ट पर मोबाइल टावर सीज, बुजुर्ग सुशीला देवी को मिला न्याय
अधोईवाला निवासी सुशीला देवी ने डीएम से गुहार लगाई कि उनकी निजी भूमि पर लगे मोबाइल टावर का अनुबंध 2017 से समाप्त हो चुका है, किराया भी नहीं दिया जा रहा है। इस पर डीएम सविन बंसल ने तुरंत टावर को सीज करने के आदेश दिए और कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 गुंडा एक्ट में कार्रवाई, फास्ट ट्रैक में चलेगा मामला
ऋषिविहार माजरीमाफी की महिला ने शिकायत की कि एक व्यक्ति लगातार गाली-गलौज, उपद्रव और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है। इस पर डीएम ने गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक सुनवाई के निर्देश दिए। वहीं, अपनी ही मां और मोहल्ले को परेशान करने वाले दिव्यकांत लखेडा के खिलाफ भी गुंडा एक्ट में केस दर्ज हुआ, जिससे जिले से बदर की कार्यवाही संभव है।
भूमि विवाद सुलझा, बुजुर्ग ने डीएम को दिया आशीर्वाद
75 वर्षीय राकेश तलवाड़ ने भूमि सीमांकन मामले के समाधान के बाद जनता दर्शन में आकर डीएम को धन्यवाद देते हुए कहा — “दो साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहा था, आज डीएम साहब की वजह से मेरी जमीन मुझे मिली।”
8 माह की पेंशन रोकी गई थी, अब कल तक भुगतान के निर्देश
बुड्डी गांव के बाबूलाल की 8 माह से रुकी वृद्धावस्था पेंशन पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को कल तक भुगतान के निर्देश दिए। आधार सीडिंग न होने के कारण पेंशन रुकी थी, जिसकी प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई गई।
 बीमारों को आर्थिक सहायता और मुफ्त इलाज

हाथीबड़कला निवासी सुनील, जो फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं, को डीएम ने राइफल क्लब फंड से इलाज हेतु आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
रीतू, जिनकी दोनों किडनियां खराब हैं, को कोरोनेशन अस्पताल में नि:शुल्क भर्ती और उपचार का आदेश दिया गया।
गंगोत्री गुप्ता, प्रताप सिंह, और मुन्ना लाल को भी भरण-पोषण और शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता का प्रस्ताव मांगा गया।

 बिना आधार कार्ड के 62 वर्षीय महिला को मिला समाधान
डेंडो देवी, जिनका उम्र और बायोमेट्रिक समस्या के चलते आधार नहीं बन पा रहा था, की समस्या पर डीएम ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तत्काल आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए ताकि वह सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
नेटवर्क समस्या का समाधान – सीमांत क्षेत्र में लगेगा नया टावर
कथियान क्षेत्र के 15 गांवों में मोबाइल नेटवर्क न होने की समस्या पर डीएम ने बीएसएनएल टावर स्थापना की प्रक्रिया प्राथमिकता पर शुरू करने का आदेश दिया।
 जनता की आवाज, प्रशासन की तत्परता
डीएम बंसल ने अधिकारियों से कहा कि “हर शिकायत को गंभीरता से लें और जनता को त्वरित न्याय मिले, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।”कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, एसडीएम स्मृता परमार, कुमकुम जोशी, विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

33 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago