Uttarakhand news: कैंची धाम के पास रेस्टोरेंट में चलीगोली। युवक की मौत – पर्वतजन

नैनीताल/भवाली: प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आनंद सिंह (39 वर्ष), निवासी बेतालघाट के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, जांच जारी
मिली जानकारी के अनुसार,जिस बंदूक से गोली चली, वह लाइसेंसी हथियार है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि गोली चलना दुर्घटना थी या आत्महत्या या किसी अन्य कारणवश हुई।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की फॉरेंसिक जांच जारी है।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और रेस्टोरेंट स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके।

Sapna Rani

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

19 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

40 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

51 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

57 minutes ago