UTTARAKHAND NEWS : दिल्ली में हुए बम धमाके का असर राजधानी देहरादून में भी देखने को मिला है। यहां से दिल्ली जाने वाली बसों पर तो इसका सीधा असर देखने को मिला है। दरअसल दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। इस बीच दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते दिल्ली जाने वाली ग्रामीण डिपो की पांच वॉल्वो और तीन साधारण बसों को रद्द कर दिया गया।
ऑनलाइन टिकट को भी करवा रहे कैंसिल
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि पहले दिल्ली के लिए 22 वॉल्वो और 40 साधारण बसें संचालित की जाती थी, लेकिन दिल्ली बम धमाके के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते यात्रियों के अभाव की वजह से परिवहन निगम को दिल्ली जाने वाली आठ बसें रद्द करनी पड़ीं। यहां तक की ऑनलाइन टिकट बुक करा चुके यात्रियों ने भी अपनी टिकट कैंसिल करवा दी, जिसके चलते बहुत सी बसों को आधी सवारी लेकर ही दिल्ली जाना पड़ा। यात्रियों की संख्या में कमी आने पर परिवहन निगम को भी भारी नुकसान हो रहा है।
सिमरन बिंजोला
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…