ब्रेकिंग न्यूज (कमल जगाती,नैनीताल)
उत्तराखंड में कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजलेंस की टीम ने अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है और उच्च अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
बिल पास कराने के नाम पर मांगी 25,500 की रिश्वत
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जागेश्वर रेंज कार्यालय में तैनात कर्मचारी नवीन नौटियाल उनसे लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 25,500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने ट्रैप की योजना बनाई।
ये भी पढ़े : Uttarakhand News: 6 बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन । राजनीतिक हलचल तेज़
ट्रैप में रंगे हाथ दबोचा गया आरोपी
योजनाबद्ध कार्रवाई के तहत जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, सतर्कता टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी को पनुवानौला स्थित फॉरेस्ट क्वार्टर से हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ Prevention of Corruption Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सतर्कता विभाग अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है, ताकि भ्रष्टाचार के नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।
ये भी पढ़े:उत्तराखंड का कर्ज अन्य राज्यों से महंगा। पहाड़ी राज्य होने से तरलता और निवेशकों का कमजोर विश्वास बड़ा कारण
सतर्कता विभाग की अपील
सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…