Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand News : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व CM हरीश रावत, एस्कॉर्ट से टकराई कार, एक सिपाही जख्मी – myuttarakhandnews.com

मेरठ. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ये हादसा दिल्ली-देहरादून बाईपास पर हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले की कार फ्लीट में चल रही एस्कॉर्ट से टकरा गई. महिला कार चालक की ओर से अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ. कहा जा रहा है कि इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल बाल बचे. बाद में, हरीश रावत दूसरी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए. पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून/हरिद्वार की तरफ जा रहे थे. हादसे में एक सिपाही घायल हुआ है.
लगा था जामपूर्व मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को टोयटा की एजेंसी में खड़ी करा दिया है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने काफिले के साथ आज (शनिवार) शाम दिल्ली से देहरादून जा रहे थे. मेरठ की सीमा से ही उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट मुहैया करा दी गई थी. एस्कॉर्ट के पीछे पूर्व सीएम की गाड़ियों का काफिला चल रहा था. त्योहार के चलते हाइवे पर आज काफी जाम था. एमआइईटी कॉलेज के सामने आगे चल रही एस्कॉर्ट ने अचानक ब्रेक लगा दिए. इससे रावत की गाड़ी उससे टकरा गई. हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री को तुरंत उनके वाहन से उतारकर काफिले की दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया. इसके बाद उनका काफिला रवाना हो गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

45 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

1 hour ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

2 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

3 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

6 hours ago