Uttarakhand News: पूर्व विधायक के बेटे से लाखों की ठगी। दी जान से मारने की धमकी  – पर्वतजन

 उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले में शेयर मार्केट के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी को एक दंपत्ति ने 20 प्रतिशत मासिक मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैसे रची गई ठगी की साज़िश
आमिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि मार्च–अप्रैल 2025 में आरोपी अमित कुमार गौतम, निवासी ग्राम खेड़की (थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) और उनकी पत्नी वंदना उनके कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने खुद को शेयर मार्केट में निवेश विशेषज्ञ बताया और दावा किया कि उनकी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसका मुख्यालय सराय रोज, ज्वालापुर (हरिद्वार) में स्थित है।

दोनों पति-पत्नी लग्जरी कारों में घूमते थे और महंगे तोहफे बांटकर निवेशकों को प्रभावित करते थे। उन्होंने आमिर अंसारी और उनके दो साथियों को 20% मासिक रिटर्न का लालच दिया।
विश्वास में लेकर पीड़ितों से लाखों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए गए।
 पैसे मांगे तो दी जान से मारने की धमकी
जब आमिर अंसारी और उनके साथियों ने निवेश की रकम वापस मांगनी चाही तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और उल्टा जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद पीड़ित ने मंगलौर पुलिस थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
 पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के ठिकानों और उनके कथित निवेश नेटवर्क की छानबीन कर रही है।
प्रारंभिक जांच में कई अन्य लोगों से भी ठगी की शिकायतें सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

13 minutes ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

1 hour ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

2 hours ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

3 hours ago