देहरादून। उत्तराखंड को नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र सरकार की ओर से बड़ी आर्थिक सौगात मिली है। ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ पहल के तहत राज्य को कुल 4225 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
‘प्राइड ऑफ हिल्स’ से मिलेगा अतिरिक्त बजट
Government of India द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना में इस बार ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ नाम से नया प्रावधान जोड़ा गया है।
इस पहल के तहत उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहयोग दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े: रुद्रपुर में सियासी भूचाल: ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व मेयर मीना शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस
3460 करोड़ अतिरिक्त, 765 करोड़ अनटाइड फंड
सरकारी जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड को 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा, जो राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास योजनाओं को मजबूत करेगा।
इसके अलावा 765 करोड़ रुपये अनटाइड फंड के रूप में दिए जाएंगे, जिनका उपयोग राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कर सकेगी।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इस बड़े वित्तीय पैकेज से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को तेजी मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
ये भी पढ़े:Dehradun News: गैस कालाबाजरी पर डीएम सख्त ।अब तक कुल 362 सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र के निरंतर सहयोग से राज्य प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…