रुद्रप्रयाग, 15 अक्टूबर 2025 — नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज रुद्रप्रयाग के विधायक श्री भरत सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में लम्बे समय से लंबित नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार प्रणाली के तहत शीघ्र प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
बैठक के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने राज्य में बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों से नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है, जिससे सैकड़ों योग्य अभ्यर्थी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
महासंघ ने अपनी मुख्य मांगों में निम्नलिखित बिंदुओं को रेखांकित किया:
वर्षवार भर्ती प्रक्रिया की बहाली — महासंघ ने कहा कि वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी देखी जा रही है। ऐसे में पूर्व की भांति वर्षवार भर्ती प्रणाली को बहाल किया जाए, जिससे योग्य उम्मीदवारों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता — महासंघ ने मांग की कि उत्तराखंड के मूल निवासियों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाए, जिससे राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने महासंघ की सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही इस मुद्दे को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि योग्य नर्सिंग अधिकारियों को न्याय दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, सहित महासंघ की कार्यकारिणी के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…