Uttarakhand News: बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए पिटकुल एमडी ध्यानी करते रहे देर रात तक निगरानी। – पर्वतजन

देहरादून। दीपावली की रात जब पूरा उत्तराखंड दीपों की रौशनी में नहा रहा था, उसी समय प्रदेश की बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह दुरुस्त और नियंत्रित रही।
पिटकुल (Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited) के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी खुद मैदान में उतरकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए।
उन्होंने दीपावली की रात 400 केवी और 220 केवी सबस्टेशन एवं स्विचयार्ड ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एमडी ध्यानी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी तकनीकी बाधा या फॉल्ट की स्थिति में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस बार की दीपावली पर उत्तराखंड में बिजली की अधिकतम मांग 1600 मेगावाट से अधिक दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष के लगभग बराबर रही।
इसके बावजूद पिटकुल और ऊर्जा निगमों के बेहतरीन समन्वय के चलते प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के सुचारु रही।
एमडी ध्यानी ने देर रात तक देहरादून को बिजली आपूर्ति करने वाले प्रमुख सबस्टेशनों—132 केवी माजरा, 132 केवी बिंदाल और 220 केवी हर्रावाला—से लगातार रिपोर्ट लेकर बिजली आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान राज्य में स्थिर, सुरक्षित और निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखना प्राथमिकता है। दीपावली जैसे पर्वों पर नागरिकों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना पिटकुल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

9 minutes ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

28 minutes ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

6 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

7 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

7 hours ago