Uttarakhand News: ब्राजील में चमकेगी रंवाई घाटी की बेटी दिव्या ज्योति – पर्वतजन

उत्तरकाशी।25 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी जनपद की रंवाई घाटी के पोरा गांव की बेटी दिव्या ज्योति बिजल्वाण ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।
दिव्या ज्योति का चयन ब्राजील में आयोजित होने वाले 20वीं यूनाइटेड क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस ऑफ चिल्ड्रन एंड यूथ (COY20)” में भारत के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।
यह सम्मेलन 6 से 8 नवंबर तक फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पारा, बेलेम (ब्राजील) में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूप रेखा सम्मेलन (UNFCCC) के तत्वावधान में होगा, जिसमें विश्वभर से युवा जलवायु परिवर्तन पर विचार-विमर्श करेंगे।दिव्या ज्योति, ग्राम पोरा निवासी गुरु प्रसाद बिजल्वाण की सुपुत्री हैं। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि दिव्या ज्योति ने न केवल पुरोला विधानसभा बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बेटियांआज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, और हमें उन पर गर्व है।
मुख्यमंत्री ने दिव्या ज्योति एवं उनके परिजनों से भेंट कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपल से संपूर्ण रंवाई घाटी में हर्ष का माहौल है।

Sapna Rani

Recent Posts

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

37 minutes ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

43 minutes ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

49 minutes ago

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…

55 minutes ago

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

2 hours ago