देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जिन्होंने व्यवस्था बनाए रखने और देश व देशवासियों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करता हूँ। यह दिवस हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उन जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पुलिस व्यवस्था अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करती है। निश्चित रूप से पुलिस जवानों के लिए बेहतर आवास और सुविधाएं होनी चाहिए। इसी दिशा में पहल करते हुए उन्होंने घोषणा की कि आगामी तीन वर्षों तक प्रत्येक वर्ष 100 करोड़ रुपये की राशि पुलिस जवानों के आवास निर्माण हेतु दी जाएगी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान और वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं और रिक्त पदों पर जल्द भर्तियां की जाएंगी। प्रमोशन के करीब 125 पदों पर भी कार्रवाई जारी है। इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) के लिए 162 नए पद सृजित किए जाएंगे, जो एक नई कंपनी होगी।
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…