देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आराघर टी-जंक्शन पर चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक थार गाड़ी चालक ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना आज सुबह करीब 3:45 बजे की है। घायल पुलिसकर्मियों को पहले नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती कराया गया।
SSP अजय सिंह पहुंचे अस्पताल, दिए सख्त निर्देश
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह खुद सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर जानलेवा टक्कर मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि “ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है, इसमें किसी भी सूरत में नरमी नहीं बरती जाएगी।”
आरोपी गिरफ्तार, थार वाहन सीज
पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस, उम्र 36 वर्ष, निवासी 1 EC रोड, थाना डालनवाला, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से महिंद्रा थार (UK07 FW 1002) वाहन को बरामद कर सीज कर दिया गया है।
घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर
पुलिस के अनुसार, घायल हुए तीनों पुलिसकर्मी —
हेड कांस्टेबल सुगनपाल,
कांस्टेबल सचिन, और
कांस्टेबल कमला प्रसाद,
फिलहाल सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटनाक्रम कैसे हुआ
पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2025 की तड़के 3:45 बजे आराघर टी-जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में तीनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम ने तुरंत एंबुलेंस 108 सेवा की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और भागे हुए वाहन का पीछा कर चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
डालनवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…