शिक्षा और तैयारी
नंदिनी वर्तमान में बीए एलएलबी (ऑनर्स) के छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। रक्षा सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने साल 2024 में एसएसबी कैप्सूल ट्रेनिंग शुरू की थी और नंदिनी इस पहले बैच की छात्रा रही हैं। कुलपति प्रो. कर्नल दीवान एस. रावत के प्रयास से शुरू किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मकसद छात्रों को एसएसबी इंटरव्यू और सेना की चयन प्रक्रिया के अनुरूप तैयार करना है। यह प्रशिक्षण 18 से 25 सितंबर 2024 के बीच आयोजित हुआ। इससे छात्रों में रक्षा क्षेत्र के प्रति नई ऊर्जा पैदा हुई।
कमर्शियल गैस संकट से लड़खड़ाया शादी उद्योग, अप्रैल मई के विवाह सीजन से पहले नैनीताल से रामनगर तक तैयारियां ठप
कॉलेज और अन्य गतिविधियां
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रीतेश साह के अनुसार, नंदिनी पढ़ाई के साथ-साथ कॉलेज की गतिविधियों में भी बहुत सक्रिय हैं। वह एनसीसी कैडेट हैं। मंच संचालन और डिबेट में हिस्सा लेती हैं और छात्र क्लब डीएसबी संस्कृति की अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा, नंदिनी परिसर के न्यूज़लेटर की छात्र संपादक भी हैं और बिट्स पिलानी से बीएससी कंप्यूटर साइंस का डिस्टेंस कोर्स कर रही हैं। जिससे उनकी अकादमिक यात्रा और मजबूत हुई है।
नैनीताल में ब्लॉक प्रमुख ज्योति अधिकारी की आत्महत्या कोशिश से हड़कंप, लाइव के बाद जंगल में मिलीं
सफलता पर प्रतिक्रिया
नंदिनी की इस सफलता पर कुलपति प्रो. कर्नल दीवान एस. रावत समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी का मानना है कि नंदिनी की उपलब्धि विश्वविद्यालय के एसएसबी प्रशिक्षण कार्यक्रमकी प्रभावशीलता का प्रमाण है और आने वाले समय में कई छात्र-छात्राएँ इस राह पर प्रेरित होंगे।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…