Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: हवस में अंधे टीचर ने नाबालिग छात्रा से किया रेप, हालत गंभीर – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में एक निजी इंटर कॉलेज के टीचर द्वारा अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, दसवीं कक्षा की छात्रा को मंगलवार को गंभीर अवस्था में पुरोला में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देहरादून भेज दिया गया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुरोला के एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाने वाले अध्यापक ने छात्रा को सोमवार शाम अपने कमरे में बुलाया और कथित तौर पर उसके साथ रेप किया।छात्रा की तबीयत बिगड़ गयीइस घटना के अगले दिन मंगलवार को छात्रा की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सामने आने के बाद छात्रा के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत में आरोप लगाया कि पुरोला में अपनी दादी के साथ रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा को आरोपी शिक्षक ने अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। पुरोला के पुलिस थाना प्रभारी मोहन कठेत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोरी क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

6 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

50 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago