Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : उत्तराखंड सरकार पर वायुसेना का 200 करोड़ से अधिक का बकाया हो गया है. रकम इतनी बड़ी है कि सरकार के लिए इसे चुकाना गले की फांस बन गया है. ये बकाया वायुसेना की उत्तराखंड में कई गतिविधियों से जुड़ा है. जिसके कारण वायुसेना के 200 करोड़ रु. से अधिक की धनराशि धामी सरकार के लिए मुसीबत बन गई हैं. बता दें वायुसेना का उत्तराखंड पर राज्य स्थापना से लेकर अब तक कुल 2,08,67,23,632 (2 अरब 8 करोड़ 67 लाख 23 हजार 632) रुपए का बकाया है. वायुसेना इन बकाए को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिख चुकी है. आइए समझते हैं आखिर ये कौन से बकाए हैं.वायुसेना अपने बकाए को लेकर लगातार राज्य सरकार को पत्र लिख रही है, जिसमें 200 करोड़ रु. से अधिक की बकाए की बात की गई है. इन पत्रों में राज्य बनने से लेकर अबतक तमाम गतिविधियों में शामिल वायुसेना के बिल का ब्यौरा दिया गया है. जिसको लेकर अब सरकार के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है. उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अक्सर आपदा की स्थिति बनी रहती है. कई बार राहत एवं बचाव के कामों के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली जाती है. इसके अलावा कई अन्य गतिविधियों में भी वायुसेना का इस्तेमाल होता रहा है. जैसे- गर्मी के दौरान जंगलों में लगी आग बुझाने में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई थी.सकते में अधिकारीआपदा प्रबंधन विभाग को दिए गए 3 पत्रों में इन बकायों को चुकाने की बात की गई है. जिसके बाद से विभाग के अधिकारी सकते में आ गए. हालांकि शासन ने आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इन लेट्स की बताई गई देनदारी का जांच करने को कहा है. गौरतलब है कि बीते अक्टूबर माह में ACEO आपदा प्रबंधन को पत्र लिखकर इन पत्रों की जानकारी दी. गौरतलब है कि इसके अलावा पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सैनिक कल्याण समेत कई विभागों पर भी वायु सेना का बकाया है.सिर्फ एक ही विभाग का नहीं है बकायाआपदा प्रबंधन,सचिव विनोद कुमार सुमन की मानें तो यह बकाया सिर्फ हमारे विभाग का ही नहीं है बल्कि अन्य कई विभागों के भी हैं. हालांकि हमने बाकी विभागों को इसकी सूचना दे दी है और उन्हें इन बकायों को चुकाने के लिए कहा है. आंकड़ों की बात की जाए तो राहत एवं बचाव कार्य के लिए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने अभी तक 67 करोड़ में से मात्र 24 करोड़ रु. ही दिए हैं, जबकि 43 करोड़ रु.अभी भी बकाए हैं.कर्ज़ में डूबता उत्तराखंडबीते 24 सालों में उत्तराखंड पर लगातार कर्ज़ का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. उत्तराखंड वित्त विभाग के आकंड़ों के मुताबिक, राज्य गठन के समय से ही राज्य पर कर्ज था, जो तकरीबन 4400 करोड़ का था, लेकिन समय के साथ ये भी बढ़ गया है. मौजूदा समय ये बढ़कर लगभग 79 हज़ार करोड़ हो चुका है. इस बीच, वायुसेना का 200 करोड़ से अधिकका बकाया गले की फांस बन गए हैं.
देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…
Haldwani Accident: हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत से…
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…