Uttarakhand Panchayat Byelection: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली पदों पर 20 नवंबर को यहां उपचुनाव होंगे. मंगलवार यानी आज इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी. बता दें कि अभी राज्य में ग्राम पंचायत सदस्यों के 33114 खाली हैं, इसके अलावा प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव होगा. उपचुनाव के बाद 4843 ग्राम पंचायतों का गठन होगा. नामांकन पत्र जमा करने की तारीख 13 और 14 नवंबर को होगी.
कब होगा त्रिस्तरीय पंचयात उपचुनावत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार ब्लॉक मुख्यालय में नामांकन पत्र जमा कर पाएंगे. वहीं जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र जिला मुख्यालय में जमा होंगे. बता दें कि 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी. अभी ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 33114 पद, ग्राम प्रधान के 22 और जिला पंचायत सदस्य का एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद खाली हैं.
खर्च की सीमा तयपंचायत उपचुनाव में उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है. राज्य चुनाव आयोग की ओर से इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. ग्राम पंचायत सदस्य अधिकतम 10 हजार रुपये खर्च कर सकता है. वहीं ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य 75-75 हजार रुपये खर्च कर सकेंगे. जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 2 रुपये तक होगी.
नामांकन पत्र की राशि कितनी?इसके अलावा अनारक्षित श्रेणी के ग्राम पंचायत सदस्यों के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र 150 रुपये, एससी-एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए यह 75 रुपये होगा. वहीं सामान्य वर्ग के ग्राम प्रधान उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र तीन सौ रुपये, जबकि एससी-एसटी, ओबीसी और महिला वर्ग के लिए 150 रुपये होगा.
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…