Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में महिलाओं का पलड़ा भारी! जानें कौन कहां से जीता – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Panchayat Election Result 2025: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होने लगी है. धीरे-धीरे 34000 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने लगा है. अभी तक के चुनावी नतीजों में महिलाओं का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. अलग-अलग जगहों से कई महिलाओं ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है. कोई प्रत्याशी एक वोट से चुनाव में जीत हासिल की है तो किसी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. सुबह 8 बजे से 89 ब्लॉक केंद्रों पर मतगणना चल रही है. बता दें कि उत्तराखंड पंचायत चुनाव का दो चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.द्रप्रयाग से भाजपा की बड़ी हाररुद्रप्रयाग जिले के कांडारा जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है. कांग्रेंस के अजयवीर ने भाजपा के सुमन नेगी को हराया.टिहरी जिले में पूरी हुई वोटों की गिनतीभिलंगना में प्रधानों की मतगणना पूरीटिहरी जिले के विकासखंड भिलंगना 8 ग्राम पंचायत के प्रधानों की मतगणना पूरी.रगस्या से ममता देवीपिंसवाड़ से दिनेशआगर से दुर्गा देवीथाती से बचेंद्र प्रसादकोटी से दिनेश भट्टतोली से सुनीता देवीमरवाडी से संतोषीमेड से किशना देवी प्रधान पद पर विजयी………………………..टिहरी जिले के विकासखंड जाखनीधारपंचायत मंदार से शीशपाल रावत बने प्रधानटिहरी में विकासखंड जाखनीधार की ग्राम पंचायत मंदार से शीशपाल रावत बने प्रधान।विकासखंड प्रताप नगर में घड़ियाल गांव से कनक पाल प्रधान जीते।महरगांव से ललित ग्राम प्रधान।दीन गांव से सोनपाल राणा प्रधान।डांगी से राधिका महेंद्र सिंह प्रधान।मुखेम पोखरी से बबली लाल प्रधान पद पर जीते।पिथौरागढ़ पंचायत चुनाव का नतीजा आयापिथौरागढ़ जिले के विण विकास खंड से ग्राम प्रधान के 13 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. वहीं धारचूला विकास खंड से 9 ग्राम प्रधानों ने जीत दर्ज की.पोखरी विकासखंड के प्रधान पद के नतीजेपोखरी विकासखंडमतगणना के प्रथम चरण में विकासखण्ड पोखरी के प्रधान पद पर विजयी प्रत्याशियों के विवरण1- मसोली -दिव्या देवी(कांग्रेस)2- तोणजी – राजेश्वरी देवी (निर्दलीय)3- रडवा – मनीषा देवी(निर्विरोध निर्दलीय)4- बंगथल -ज्योति नेगी(भाजपा)5- भिकोंना -सुचिता देवी(कांग्रेस)6- उतरों सतेश्वरी देवी(भाजपा)7- सिवाई दमयन्ती देवी(भाजपा)8- आली-विनोद कुमार(कांग्रेस)9- कुजासू -श्रीमती मधु देवी(भाजपा)10- जौरासी मीनाक्षी देवी(कांग्रेस)पंचायत चुनाव में जीत पर जश्नउत्तरकाशी में सुबह से चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं. बरसाली पट्टी के मातली क्षेत्र पंचायत सीट पर अनिल 90 मत से विजय हुए हैं. चुनाव परिणाम आने के साथ समर्थकों में खूब जोश देखने को मिल रहा है. चुनाव परिणाम आते ही जीते हुए उमीदवारों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. जीत दर्ज करते ही उमीदवार खुशी मना रहे हैं तो 5 सालों के एजेंडे को भी तय कर रहे हैं.ज्योतिर्मठ से किसकी हुई जीतज्योर्तिमठमतगणना के प्रथम चरण में विकासखंड ज्योर्तिमठ के प्रधान पद का परिणाम :-1- उर्गम2 – देवग्राम – राधिका3 – ल्यारीथेणा – विनोद सिंह4- भर्की – चंद्रमोहन5- भेंटा – दीपक (निर्विरोध)6- द्विग तपोण – भरत सिह7- कलगोठ – श्री सहदेव8- डुमक – श्रीमती यमुना देवीपंचायत चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार की जीतबागेश्वर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया आज सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. जिसमें भारतीय जनता पार्टी को शुरुआती बढ़त मिली है. जानकारी के अनुसार, पहले राउंड में बीडीसी की दो सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं. इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. अन्य सीटों की मतगणना प्रक्रिया अभी जारी है.एक वोट से चुनाव जीते विक्रम सिंह रावतदेहरादून के रायपुर ब्लॉक के चामासारी गांव से एक वोट से ग्राम प्रधान का चुनाव जीते जीते विक्रम सिंह रावत. विकासनगर ब्लॉक से ग्राम प्रधान पद पर जीते प्रत्याशी. सोरना डोभरी पंचायत से अखिलेश जीते. जस्सोवाला पंचायत से भूपेंद्र परमार जीते. भलेर पंचायत से भारत चौहान जीते. पपड़ियान पंचायत से आशीष बिष्ट जीते. इसके अलावा चकराता के रिखाड क्षेत्र पंचायत सीट से बीडीसी पद पर सुरज तोमर जीते.एक वोट से मदन लाल ने जीता चुनावउत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर ब्लॉक के सिल्ला गांव से जीते मदन लाल उनियाल. सिर्फ एक वोट से जीते चुनाव.पंचायत चुनाव के नतीजों में महिलाओं का पलड़ा भारीकालसी ब्लॉक/ चुनाव अपडेटहयोटगरी पंचायत से प्रधान पद पर विपुल चौहान जीते.माख्टी पंचायत से प्रमिला ने दर्ज की जीत.बजऊ ग्राम पंचायत से चंदर चौहान जीते.रिखाड पंचायत से राकेश जीते.अस्टाड पंचायत से दयानंद जीते.लोरली पंचायत से सुनीता ने की जीत दर्ज.चमोली के जोशीमठ ब्लॉक में पांच गांवों के प्रधानों की जीतचमोली जोशीमठ में पांच गांव के प्रधान अभी तक जीत कर आये. दशौली में 10 प्रधान प्रत्याशी ने जीत की दर्ज. गैरसैंण में 5 प्रधान प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. बागेश्वर ब्लॉक में पहले चरण की मतगणना पूरी. पहले चरण में 24 गांवों को मिले नए ग्राम प्रधान. दूसरे चरण की मतगणना शुरू. जीत के बाद प्रधान उत्साहित.तीसरी बार प्रधान बनीं राधा कुलियालनैनीताल जिले भीमताल की जंगलियागांव से राधा कुलियाल तीसरी बार प्रधान चुनी गई हैं. 89 ब्लॉकों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जा रही है.हल्द्वानी से आया चुनावी नतीजाहल्द्वानी में आया पहला चुनाव नतीजा. गौलापार के दो गांवों का आया चुनाव नतीजा. सुंदरपुर रैकवाल से ग्राम प्रधान बनीं उमा रैकवाल. किशनपुर रैकवाल से ग्राम प्रधान पद पर तरेश बिष्ट की जीत.उत्तराखंड पंचायत चुनाव में जीतने लगे उम्मीदवारनैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के पिनरों ग्राम प्रधान का चुनाव लीला पडलिया जीतीं. वहीं चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड में प्रधान का पहला नतीजा सामने आया है. उर्गम क्षेत्र के भर्की गांव से चंद्र मोहन पंवार जीते. देहरादून के रायपुर ब्लॉक से पहला नतीजा सामने आया है. ग्राम पंचायत चलचला से जीतीं ऊषा देवी.रामनगर में 7 राउंड में होगी गिनतीत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. यहां 7 राउंड में होने वाली मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें पहले ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के रिजल्ट घोषित होंगे… उसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य और अंत में 3 जिला पंचायत की सीटों का रिजल्ट आएगा.. मतगणना के दौरान सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है.पौड़ी जिले में शुरू हुई वोटों की काउंटिंगपौड़ी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू. जिलाधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया. सुबह 8 बजे से जिले के सभी 15 विकास खण्डों में मतगणना हुई शुरु. पौड़ी जनपद में 1166 ग्राम पंचायतें, 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 38 जिला पंचायत सदस्य पद पर मतगणना जारी. मतगणना के लिये 15 विकासखंडों में 180 टेबल लगायी गयी हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago