देहरादून: उत्तराखंड में बिजली आपूर्ति को और सशक्त करने के लिए पिटकुल (Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited) जल्द ही राज्यभर में 20 नए बिजलीघर (सब स्टेशन) बनाएगा। ऊर्जा और नियोजन विभाग की तकनीकी स्वीकृति समिति ने इस बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि यह योजना एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) की सहायता से चल रही परियोजना के दूसरे चरण के तहत तैयार की गई है। इसमें नए सब स्टेशनों के साथ पुराने नेटवर्क के अपग्रेडेशन का भी काम शामिल है।
सेलाकुईं, लालतप्पड़, हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया और उधमसिंह नगर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली नेटवर्क को मजबूत करने पर खास फोकस रहेगा। इस परियोजना में 400 केवी एआईएस सब स्टेशन सिडकुल हरिद्वार, 400 केवी सब स्टेशन कोटद्वार, 220 केवी एआईएस ज्वालापुर, और 220 केवी जीआईएस बरहनी बाजपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।
मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि नए स्टेशनों के निर्माण और पुराने स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने से राज्य में बिजली की आपूर्ति और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे उद्योग, पर्यटन और निवेश को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…