Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस को मिला नया DGP, 1995 बैच के IPS ऑफिसर दीपम सेठ को मिली जिम्मेदारी – Uttarakhand

Uttarakhand Police gets new DGP, 1995 batch IPS officer Deepam Seth given the responsibilityइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)दीपम सेठ उत्तराखंड पुलिस के नए मुखिया होंगे शासन से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। कुछ देर में दीपम सेठ पीएचक्यू आकर लेंगे डीजीपी का चार्ज। प्रदेश के 13 वें डीजीपी दीपम सेठ बने हैं। वह 1995 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिनव कुमार को पद से हटाया गया।डीजीपी डॉ. दीपम सेठ प्रोफाइलडॉ. दीपम सेठ आईपीएस अधिकारी, का जन्म शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने बीआईटीएस पिलानी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर 1995 में भारतीय पुलिस सेवा में कदम रखा। उनके नेतृत्व और सेवा का एक मजबूत स्तंभ बनने की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई, जब उन्होंने अंबेडकर विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 2022 में “Policing of Mega Events” पर पीएचडी भी पूरी की।डॉ. सेठ ने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, जैसे कि एसएसपी नैनीताल, डीआईजी गढ़वाल रेंज, और आईटीबीपी में आईजी, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो मिशन में भी सेवाएं दीं और उन्हें संयुक्त राष्ट्र मेडल और बार से सम्मानित किया गया।उनकी उपलब्धियों में श्री भुवनानंद मिश्र मेमोरियल ट्रॉफी (1996) और एलबीएसएनएए में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए Esprit de Corps मेडल (1995) शामिल हैं। डॉ. सेठ को 2021 में राष्ट्रपति द्वारा “विशिष्ट सेवा पुलिस पदक” से अलंकृत किया गया, साथ ही आईटीबीपी में उनके योगदान के लिए DG’s Insignia और High Altitude Medal भी प्राप्त हुआ।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

1 hour ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

2 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

7 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

8 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

8 hours ago