सहारनपुर: सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में बदमाशों की कार ने बाइक सवार शीतल (53) निवासी मायाहेड़ी को कुचल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस पीछा कर रही थी।
उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में वांछित चल रहे कार सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। पीछा करते समय पुलिस उत्तराखंड से सहारनपुर की सीमा में पहुंच गई। पुलिस शेखपुरा कदीम तक बदमाशों के पीछे पहुंची और उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई। इसी दौरान बदमाशों ने कार को बैक गियर में तेज रफ्तार से भगा दिया। कार के पीछे बाइक सवार शीतल निवासी मायाहेड़ी थाना नागल आ रहा था, जो कार की चपेट में आ गया।
बदमाश शीतल को रौंदते हुए मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शीतल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद इलाज के दौरान शीतल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…