Categories: hindiUttarakhand

हार्ले डेविडसन और BMW पर धूम मचाएगी उत्तराखंड पुलिस, धामी सरकार का एडवांस प्लान क्या है? – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्‍तराखंड पुलिस जल्‍द ही हाइटेक होने वाली है। यातायात पुलिस के बेड़े में हार्ले डेविडसन या फिर बीएमडब्‍ल्‍यू कंपनी की बाइक शामिल करने की तैयारी है। पहले चरण में 8 बाइक खरीदी जाएगी। इसके लिए प्रस्‍ताव तैयार कर लिया गया है। सड़कों पर स्‍टंट करने वालों या फिर सिग्‍नल तोड़ने वालों के खिलाफ इन बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी कार्रवाई करेंगे। इसके लिए एक करोड़ 68 लाख का बजट रखा गया है। उत्‍तराखंड के उन इलाकों में इन बाइक पर सवार यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जहां भी सड़क दुर्घटनाएं ज्‍यादा होती हैं। ऐसे इलाकों को चिह्नित किया गया है। कुछ दिन पहले उत्‍तराखंड के मुख्‍य सचिव राधा रतूड़ी ने सड़क हादसों को लेकर एक समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्‍होंने परिवहन विभाग और यातायात निदेशालय को हादसे रोकने के लिए जरूरी उपकरण खरीदने का प्रस्‍ताव दिया है। इसके तहत एक करोड़ 68 लाख की कीमत में हार्ले डेविडसन या फिर बीएमडब्‍ल्‍यू कंपनी की बाइक खरीदी जाएगी।स्‍टंट करने वाले बाइकर्स का पीछा करने में मिलेगी मददयातायात विभाग के निदेशक मुख्‍तार मोहसिन ने बताया कि उत्‍तराखंड पुलिस ने अपने संसाधनों में इजाफा करने का निर्णय लिया है। हाइटेक बाइकों की तैनाती इंटर स्‍टेट बॉर्डर में की जाएगी। सड़कों पर स्‍टंट करने वाले लोगों के पास ज्‍यादातर हाइटेक बाइक होती हैं। उनको पीछा कर पकड़ना कठिन होता है। इसलिए उनको पकड़ने के लिए हमें भी हाइटेक संसाधनों से लैस होना है।इस साल जनवरी से अप्रैल के बीच 98 सड़क दुर्घटनाएंगौरतलब है कि इस साल जनवरी से अप्रैल तक दोपहिया वाहन दुर्घटना की 98 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 44 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हो गए। इससे पहले 2023 में इतने ही महीने में 84 एक्‍सीडेंट हुए थे। इनमें 39 लोगों की मौत हुई और 54 घायल हो गए। इसी तरह 2022 में जनवरी से अप्रैल के बीच 86 एक्‍सीडेंट हुए। इनमें 33 मौतें और 66 लोग घायल हुए थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

3 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

3 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

3 hours ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

3 hours ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

5 hours ago