Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: पुलिसकर्मी अब WhatsApp पर कर सकेंगे अपनी शिकायतें, मांग सकेंगे छुट्टी, जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पुलिसकर्मियों के लिए एक राहत की खबर आई है. एक तरफ जहां पूरा देश डिजिटल बनता जा रहा है तो वहीं अब पुलिसकर्मियों के लिए भी ऑनलाइन माध्यम से अपनी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन योजना तैयार की गई है. इस योजना के तहत पुलिसकर्मी अपनी समस्याएं ऑनलाइन माध्यम से विभाग के समाने रख पाएंगे. इस पहल से जिले के पुलिसकर्मी काफी खुश हैं.नहीं काटने होंगे अधिकारयिों के दफ्तरों के चक्करनैनीताल जिले में पुलिसकर्मियों को अवकाश और अन्य समस्याओं के लिए अब अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर नहीं काटने होंगे. इसके लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इस पहल को ‘समाधान पहल’ का नाम दिया गया है. एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिसकर्मियों के लिए एक विशेष नंबर 9412009771 जारी किया है. इस नंबर के जरिए पुलिसकर्मी अब अपनी समस्याओं का समाधान सीधे व्हाट्सएप के जरिए एसएसपी से प्राप्त कर सकेंगे.ऑनलाइन ही होगा समाधानइसके बाद उनकी समस्याओं का समाधान भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी. एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ‘समाधान पहल’ से सभी पुलिसकर्मियों का समय बचेगा. एसएसपी ने बताया कि पहले अपनी समस्याओं को कई पुलिसकर्मी सार्वजनिक रूप से रखने में असहज महसूस करते थे. अब उन्हें एसएसपी के इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से तुरंत समाधान मिल सकेगा. जिससे पुलिसकर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी.तनावमुक्त होकर कर सकेंगे नौकरीएसएसपी मीणा ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं का समाधान बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकेंगे. पुलिसकर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की है. इस पहल से पुलिसकर्मी अब तनावमुक्त होकर अपनी नौकरी कर सकेंगे. वहीं एसएसपी ने आगे बताया कि इस कदम से पुलिसकर्मियों को अपनी मासिक अपराध गोष्ठी या वार्षिक सम्मेलन में समस्याओं को रखने के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

10 minutes ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

2 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

12 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

12 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

12 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

12 hours ago