हरियाणा के फरार हत्यारोपी से उत्तराखंड पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार – Haryana

Uttarakhand police encounter with absconding murder accused from Haryana, shot in the leg, arrestedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहा एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया. यह मुठभेड़ रात करीब 01:00 बजे रानीपुर झाल के पास नहर पटरी मार्ग पर हुई. पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.फरार बदमाश से हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़हर दिन की तरह थानाध्यक्ष बहादराबाद नरेश राठौर और शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे. टीम जब बहादराबाद लोहे के पुल से रानीपुर झाल की ओर बढ़ रही थी, तभी सामने से दो संदिग्ध व्यक्ति नहर पटरी की ओर आते दिखे.पुलिस टीम को देखकर उनमें से एक ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने तुरंत वाहन की आड़ लेकर जवाबी फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. उसका साथी झाड़ियों की आड़ लेकर फरार हो गया. घायल बदमाश की पहचान फरार चल रहे विनोद उर्फ विक्की के रूप में हुई है.-प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार-हरियाणा का फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार: एसएसपी पर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत (उम्र 40 वर्ष), पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी, थाना बहु अकबरपुर, जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि-वर्ष 2007 में गांव में पुरानी रंजिश के चलते उसने और उसके भाइयों अशोक, कुलदीप, और रमेश ने मिलकर गांव के ही नसीब पुत्र गौरम की हत्या कर दी थी. इस मामले में सभी को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. सितंबर 2023 में माता-पिता की देखभाल के नाम पर विनोद रोहतक जेल से 21 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ था. लेकिन तय समय के बाद वह जेल वापस नहीं लौटा और फरार हो गया.-गिरफ्तार बदमाश विनोद का बयान-पैरोल के बाद से फरार था हत्या आरोपी विनोद: फरारी के दौरान विनोद कई जगहों पर अपनी पहचान बदलकर रहा. हाल ही में हरिद्वार के दौलतपुर गांव में छिपकर रहने लगा था. रात को पुलिस को देखकर उसे लगा कि शायद पुलिस को उसके बारे में पता चल गया है, इसलिए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस को एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो फर्जी आईडी बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

15th annual festival of Tapasya Classical Dance Academy celebrated

my uttarakhand news Bureau    Dehradun, 01 Nov: Established with the aim of promoting classical…

1 second ago

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

5 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

5 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

5 hours ago