Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी, 1400 से अधिक अपराधी सलाखों के पीछे – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस का राज्यव्यापी विशेष अभियान आपरेशन प्रहार लगातार जारी है। पिछले एक माह से चल रहे इस अभियान के तहत प्रदेशभर में 1400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी और पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान गैंगस्टर एक्ट में 40 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, जबकि गुंडा एक्ट के तहत 130 से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई हुई। प्रदेशभर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 66 अवैध शस्त्र बरामद किए गए। वहीं ऊधमसिंहनगर और देहरादून में आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 40 हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 15 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो हजार वाहन सीज किए गए। चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगी रोकने के लिए 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया लिंक ब्लाक कराए गए।
डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए आपरेशन प्रहार आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों सहित सभी जिलों, एसटीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago