नई दिल्ली, उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं को गति देने और आंगनवाड़ी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने केंद्र के समक्ष महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण सहित विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों के कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों को सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें बच्चों और महिलाओं के लिए अधिक प्रभावी एवं सुविधायुक्त बनाया जा रहा है।रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के पास पर्याप्त भवन एवं स्थान उपलब्ध है, उन्हें प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने की अनुमति प्रदान की जाए तथा इसके लिए आवश्यक केंद्रीय सहयोग उपलब्ध कराया जाए। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए आवश्यक स्तर पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया।THR की समस्या का शीघ्र समाधान मांगाबैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के टेक होम राशन (THR) से संबंधित विषय भी प्रमुखता से उठाया गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभिन्न कारणों से भारत सरकार से टेक होम राशन की प्राप्ति में आ रही कठिनाइयों के चलते वित्तीय स्तर पर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मामले का शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया।FRS के माध्यम से बच्चों की गणना का मुद्दा भी उठावहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में FRS के माध्यम से बच्चों की गणना से जुड़ी चुनौतियों का विषय भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभिन्न विषम परिस्थितियों के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है और लगभग 60 प्रतिशत बच्चे गणना से छूट गए हैं। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक समाधान एवं आगामी कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया।आंगनवाड़ी व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर जोरकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्चों को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेश के हित से जुड़े इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए जल्द समाधान किया जाएगा।
हल्द्वानी; उत्तराखंड के हल्द्वानी में शुद्धीकरण की घटना पर पिछले कई दिनों से सियासत गरमाई…
देहरादून | उत्तराखंड में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ा अपडेट किया…
शांत वादियों में सनसनी: उत्तरकाशी में चाचा का सिर धड़ से अलग कर फरार हुआ…
सड़क किनारे मिली कार और खाई में पड़ा था शव देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार…
नैनीताल; कालाढूंगी में एसआईआर प्रक्रिया के तहत आपत्तियों के निस्तारण के लिए सोमवार को तहसील…
रियांश-प्रिशा ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दी…