देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई भर्तियों की परीक्षा तिथियां बदल दी हैं। इसके साथ ही कई नई भर्तियां शामिल करते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक आदि पदों पर समूह-ग परीक्षा अगले साल 10 फरवरी के बजाए 07 जनवरी को होगी।
आईटीआई में अनुदेशक समूह-ग भर्ती की परीक्षा चार फरवरी को, राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी परीक्षा दो के बजाए तीन मार्च, व्यवस्थापक-व्यवस्थाधिकारी परीक्षा अब 16 मार्च के बजाए 17 मार्च को, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा छह के बजाए सात अप्रैल को होगी। इसके अलावा कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु परीक्षा 12 मई को, औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 परीक्षा 19 मई को, प्रधानाचार्य श्रेणी-2 परीक्षा दो जून को होगी। ये तीनों नई भर्तियां हैं।
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…