Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में सता रही दिसंबर जैसी ठंड! नैनीताल-देहरादून समेत 10 जिलों में बरसेंगे मेघ, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. बारिश और बर्फबारी से जून में ही यहां दिसंबर जैसी ठंड पड़ने लगी है. आलम ये है कि लोगों ने अपने गर्म कपड़े तक निकाल लिये हैं. पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में ठंडक घुल चुकी है. आज भी नैनीताल, देहरादून समेत 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?आपको बता दें, पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और बारिश- बर्फबारी का दौर भी जारी है. मौसम विभाग की माने तो आज देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी जनपद में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है. इतना ही नहीं, कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. चार धाम और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश होने की उम्मीद है.जानिए तापमान का ताजा हालअब अगर तापमान की बात करें तो बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, टिहरी का अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

11 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

42 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

48 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

53 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

54 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

1 hour ago