बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा उत्तराखंड : रेखा आर्या – my uttarakhand news

gameउत्तराखंड

Share0

राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
पदक विजेताओं को मिलेगा सरकार नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण
देहरादून, प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कुल 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद प्रदेश में यह ऐसी पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है जिसके पदक विजेता इस आरक्षण लाभ के दायरे में आएंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड बहुत तेजी से बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा है और 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा जिस तरह उत्तर पूर्व के राज्यों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर निकलते रहे हैं ठीक वैसे ही अब उत्तराखंड के खिलाड़ी भी दुनिया में चमक बिखरने लगे हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश को खेल भूमि बनने के शिखर तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि यहां हर घर से एक चैंपियन पैदा हो, हमें ऐसी खेल संस्कृति विकसित करने में जुटना होगा।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बीते दिनों विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को भी सम्मानित किया। शाम के समय प्रतियोगिता के शुरुआती दौर के मुकाबले खेले गए और यह प्रतियोगिता 9 जून तक आयोजित होगी।
इस अवसर पर खेल उपनिदेशक संजीव पौरी, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव गोपाल सिंह खोलिया, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेद्र भट्ट, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।कराटे प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण*खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार शाम को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रहे कराटे के राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से यहां मिल रही सुविधाओं और कोचिंग के बारे में जानकारी हासिल की।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

20 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

41 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago