UTTARAKHAND : बद्रीनाथ धाम में ठंड के कारण जमने लगे नदी- नाले | HNN 24×7

UTTARAKHAND NEWS :  बदरीनाथ धाम में सर्दी का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। ठिठुरन इस कदर बढ़ गई है कि यहां बहने वाले नाले और झीलें जमने लगी हैं। जानकारी के अनुसार, बामणी गांव के सामने बहने वाली ऋषि गंगा का पानी पूरी तरह जम गया है। वहीं, बदरीश झील पर भी बर्फ की परत बननी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात और तड़के धाम में तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी चेतावनी

कड़ाके की ठंड से इलाके में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह-सुबह धाम का दृश्य बर्फ की चादर में लिपटा दिख रहा है। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन द्वारा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अक्टूवर माह से ही गर्म कपड़े साथ ले जाने की सलाह दी जा रही थी। बद्रीनाथ धाम में बीते महीने से ही ठंड ने दस्तक दे दी थी, लेकिन अब ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है।

दोपहर के समय धूप खिलने से मिल रही थोड़ी राहत

नदी- नालों का पानी जमने लग गया है। इस बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि बदरीनाथ धाम के तापमान में भारी गिरावट आ गई है। रात के समय यहां का तापमान माइनस 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रात के समय ठंडी हवाओं के साथ ही पाला पड़ रहा है, जो कि सुबह तक जम जा रहा है। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

21 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

42 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

2 hours ago