Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड रोडवेज की बस हादसे का शिकार*

*उत्तराखंड रोडवेज की बस हादसे का शिकार*
आज शनिवार दिल्ली से हल्द्वानी आ रही रोडवेज की बस UK04- PA- 2187 बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। ये हादसा तब हुआ जब बस चालक को नींद आ गई और उसने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते बस चावल से भरी एक ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version