उत्तराखंड ( रुद्रपुर ) : नर्स से रेप और लूटपाट के बाद सर व चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला , आरोपी गिरफ्तार : – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर :आखिर कितनी निर्भया ??श्याद ये सवाल हर बेटी ,हर बेटी के परिजनों के दिमाग मे तब आता होगा जब इस प्रकार की भयावक घटनाएं आये दिन सुनने को मिलती है ।जहाँ एक तरफ देश मे कोलकाता में डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को ले कर आक्रोश है ।
वही एक मामला उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आया है ।
उधमसिंह नगर एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उप्र के बिलासपुर अंतर्गत डिबडिवा स्थित वसुंधरा इनक्लेव निवासी 33 वर्षीय नर्स तस्लीम जहां 30 जुलाई की रात से गायब थी। वह रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल नर्स थी और ड्यूटी कर लौट रही थी। अगले दिन तस्लीम की बहन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।आठ अगस्त कोरामपुर क्षेत्र में ही वसुंधरा इनक्लेव से कुछ आगे एक खाली प्लाट में तस्लीम शव मिला ।शव बिल्कुल क्षत-विक्षत हालात में था ।पुलिस ने बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्पष्टा नहीं हो पाई ,जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि 30 जुलाई को तस्लीम इंदिरा चौक रुद्रपुर से आटो में बैठकर गई जिसमे एक संदिग्ध भी तस्लीम का पीछा करता दिखाई दिया।इसी बीच मृतका से लूटे हुए मोवाइल की लोकेशन बरेली में मिली। पता चला कि मोबाइल तुरसाप‌ट्टी थाना शाही जिला बरेली निवासी धर्मेंद्र पुत्र पुत्र पूरन पूरन लाल इस्तेमाल कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम बरेली पहुंची तो पता चला वह परिवार संग वह फरार हो चुका है। मंगलवार को पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े जाने पर अपराधी ने अपने इस घिनोने कार्य को इस प्रकार बताया –उसने बताया कि वही मजदूरी करता है , आर्थिक तंगी के चलते वह जुलाई में गदरपुर क्षेत्र में मजदूरी करने गया । जहाँ नशे और हवस की आग में उसने 30 जुलाई को तस्लीम का पीछा किया और निर्जन स्थान पर पकड़कर लिया ,परन्तु तस्लीमा ने डटकर उसका मुकाबला किया । जिससे इस अपराधी ने उसके ही स्कार्प से उसका गला घोंट दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।यही इसका दिल नहीं भरा तो उसके बाद चेहरे पर पत्थर से कई बार मार कर चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया ।उसके बाद इसने शव को झाड़ियों में छिपाकर उसके पर्स से रुपये, हाथ का कड़ा और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।पूर्व आरोपित आम्र्म्स एक्ट में जेल भी में जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि उसके आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है । वो नशे का आदी भी बताया जा रहा ।

Post Views: 226

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

3 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

3 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

3 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

3 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

6 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

6 hours ago