दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा
12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप
10 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने मारी बाजी
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद हरिद्वार की ओर से आज शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। प्रदेश में उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड से इस बार दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास और 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने प्रदेश में टॉप किया। प्रकाश व्यास श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के छात्र हैं। जबकि आयुष ममगाई ब्रिगेडियर विद्दाधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ झोंजल, सितोनस्यूं पौड़ी गढ़वाल के छात्र हैं।
वहीं दसवीं में श्री जयदयाल अग्रवार संस्कृत विद्याल श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के सक्षम प्रसाद ने प्रदेश में दूसरा और दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्याल हल्द्वानी नैनीताल के जगदीश चंद्र तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। 12वीं में पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्याल ऋषिकेश के दीक्षांत डंगवाल और श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्याल देहरादून की रिंकी बरिहा ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। वहीं पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्याल ऋषिकेश के नीरज बिजल्वाण और श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्याल के दिशु को तीसरा स्थान मिला।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…