21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी
कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए
नैनीताल। 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने राहत दे दी है। अभी तक बच्चों और परिजनों में एक ही हल- चल देखने को मिल रही थी, कि आखिर किस दिन से परीक्षाएं शुरु होंगी। सभी का इंतजार खत्म हुआ। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां घोषित करते हुए बताया कि 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई।
बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 व इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होनी है। 11 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। सुबह दस से एक बजे तक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…